पाकुड़, अगस्त 20 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 के तहत अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने और फसल बीमा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिराजुद्दीन अहमद सहायक तकनीकी प्रबंधन ओनल मरांडी, असजद अंसारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने किसानों को योजना के लाभ एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए खरीफ फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ ने बताया कि पाकुड़िया प्रखंड में खरीफ 2026 के लिए कुल 15,200 किसानों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- खरीफ 2026 में किसानों को फसल बीमा का ...