फसल बीमा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ रवाना
पाकुड़, अगस्त 22 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 के तहत अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने और फसल बीमा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नौरिक रविदास ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को प्रखंड के 33 पंचायतों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश रमन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता रथ प्रखंड के 33 पंचायतों में घूम-घूमकर किसानों को योजना के लाभ एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए खरीफ फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.