महोबा, सितम्बर 25 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा घोटाला की उच्चस्तरीय जांच कराने के की मांग को लेकर पिछले 400 दिनों से धरना दे रही जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 12 सूत्रीय मांगों की आवाज को बुलंद किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि फसल बीमा में हुए करोड़ो के घोटाले पर अबतक घोटालेबाज कार्रवाई से बचे हुए हैं।

घोटाले के आरोप शुक्रवार को जय जवान जय किसान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रभास कुमार को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपते हुए कहा कि जिले में फसल बीमा के नाम पर घोटाला किया गया। सरकारी भूमियों सहित पहाड़ व नदी की भूमियों पर बीमा करा रकम हड़पी गई। कूटरचित अभिलेख लगाकर फर्जीवाड़ा किया गया। घोटाले में बीमा कंपनी कृषि विभाग, राजस्व विभाग, चकबंदी विभाग तथा बा...