बलिया, जुलाई 14 -- बलिया, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा का पोर्टल नहीं खुलने से किसान बेहद परेशान हैं। इसका प्रमुख कारण 'अल नीनो' द्वारा भारत में बरसात की भारी कमी की घोषणा है। जनपद में खरीफ सीजन के लिए धान और मक्का की फसल बीमा के लिए अधिसूचित की गई है, इन फसलों का बीमा कराने का निर्धारित समय 31 जुलाई है। इस हालात में अन्नदाता कृषि विभाग और फसल बीमा जिला प्रबंधक आफिस का चक्कर लगाने को लाचार हैं। राजस्व विभाग के आंकड़ों में जिले की कृषि योग्य भूमि 222066 है। सरकार की ओर से जिले में खरीफ फसलों की बुआई के लिए एक लाख 37 हजार 89 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं बीमा के लिए अधिसूचित (धान-मक्का) फसल बुआई का लक्ष्य 85 हजार 56 हेक्टेयर रखा गया है, जिसमे धान 69 हजार 284 हेक्टेयर तथा मक्का 15 हजार 772 हेक्टेयर है। मानसून की सक्रियता देख...