जमशेदपुर, अगस्त 27 -- मानसून की अनिश्चितता के बीच मात्र एक रुपये में फसल बीमा का सरकारी प्रयास किसानों को प्रभावित करने में विफल हो रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हेतु 84,674 किसानों और एक लाख, तीन हजार, 856 हेक्टेयर जमीन की फसल बीमा का लक्ष्य दिया गया था। हालांकि इसके विरुद्ध मात्र 29,695 किसानों को इस बीमा योजना से जोड़ा जा सका है। जहां तक रकबा की बात है तो यह 22.01 हेक्टेयर का निबंधन हो सका है। हालांकि इसकी मियाद 31 अगस्त तक है। खरीफ सीजन के लिए सिर्फ दो फसलों की बीमा को मंजूरी दी गई है। इनमें अगहनी धान और भदई मकई शामिल है। किसानों का निबंधन प्रति हेक्टेयर मात्र एक रुपये के प्रीमियम में किया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्च...