फसल बर्बाद करने के विरोध पर अधेड़ को पीटा
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- हथौड़ी। बोचहां थाना क्षेत्र के करणपुर बोचहां गांव में गुरुवार को फसल बर्बाद करने के विरोध पर अधेड़ की पिटाई कर दी। जख्मी अशोक दास ने रामदास मझौली के 11 लोगों को नामजद और 5-7 अज्ञात के खिलाफ बोचहां थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि फसल बर्बाद करने के विरोध पर आरोपितों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया, जिससे हथेली पर जख्म हो गया। ग्रामीणों ने बचाव कर बोचहां अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार टांके लगे हैं। यह भी पढ़ें- फसल बर्बाद करने के विरोध पर अधेड़ को पीटा यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.