गढ़वा, मार्च 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल प्रक्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव में जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा सड़क किनारे अवैध रूप से विद्युत प्रवाहित नंगा तार लगाए जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि खेतों में कुछ लोगों ने सड़क के किनारे ही करंट प्रवाहित तार लगा दिया है। उससे राहगीरों और मवेशियों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार दिन रात उक्त तारों में बिजली प्रवाहित कर दी जाती है ताकि जंगली जानवर खेतों में प्रवेश न कर सकें। फसल बचाने का यह तरीका बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।अगर कोई राहगीर, साइकिल सवार या मवेशी अनजाने में उक्त करंट प्रवाहित नंगे तारों की चपेट में आ जाए तो गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त संबंध में बिजली विभाग को भी जानकारी है। उसके बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.