जमशेदपुर, नवम्बर 26 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता संयुक्त कृषि भवन खासमहल परसूडीह स्थित आत्मा सभागार एवं घाटशिला स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक अन्तर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन कृषकों को रबी मौसम में लगाई जानी वाली फसल, सब्जी प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन कीड़ों के प्रकोप, उपचार, कीटनाशी के उपयोग की जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा दी गई। किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी वैज्ञानिकों ने दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फसलों की सुरक्षा करते हुए उत्पादन में वृद्धि करना है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि को बढ़ावा मिले। कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक डॉ. जंयत लाल, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के सह निदेशक डॉ. एन सलाम, कृषि अभियंत्रण...