पीलीभीत, मार्च 22 -- पिछले दिनों दो बार रुक रुक कर हुई तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम को दिए हैं। इसमें 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। ताकि शासन को अवगत कराया जा सके। यदि नुकसान हुआ है तो अग्रिम प्रक्रिया की जाएगी। पिछले दिनों बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों पर असर दिखा था। तेज हवाओं से गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ गई थी। एक दिन सामान्य मौसम रहने के बाद शुक्रवार को फिर बारिश होने से फसलों पर असर आने की संभावना व्यक्त की गई थी। शासन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बारे में फसलों का आंकलन कर नुकसान के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। ताकि किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जा सके। इसी क्रम में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर राजस्व टीमों ...