गोंडा, अप्रैल 13 -- खरगूपुर। फसल को नुकसान करने पर विरोध करने पर चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। ग्राम पंचायत ग्राम पेड़ारे गड़वा के सुखराम यादव ने बताया कि गांव के बुधराम,पूजा देवी, संगीता व विनोद कुमार ने फसल का नुक़सान कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दिया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि दो महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध हमला व धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...