पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बारिश और तेज तूफान से फसलों को हुए नुकसान से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से अनुदान देकर आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे किसान अपनी क्षति का आकलन कराकर सहायता प्राप्त कर सकेंगे। जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की फसलें हालिया बारिश और आंधी-तूफान से बर्बाद हुई हैं, वे विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। किसान अपने पंजीकरण संख्या के आधार पर पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन दर्ज कर सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया में किसानों को...