मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- गांव बेहड़ा अस्सा निवासी पुष्पा देवी पत्नी कुशलवीर ने एसडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खेत के पडौसी किसान मोहित व रजनीश रविकांत पुत्रगण धर्मवीर उसके परिवार के साथ रंजिश रखते हैं तथा उसके खेतों की मेड काटते रहते हैं। खेतों की सिंचाई के लिए बनी नाली को भी बिस्मार करते रहते है। आरोप है कि विगत दिनों वह और उसका पति कुशलवीर अपने खेतों पर घूमने गए तो पडोसी किसानों मोहित, रजनीश, रविकांत आदि व्यक्तियों ने उनकी खेत की मेड काटकर अपने खेत में मिला लिया तथा खेत में बोई हुई सरसों की फसल को भी नष्ट कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने पुष्पा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने एसडीएम से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...