पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम नगरिया कॉलोनी निवासी प्रफुल्ल सरकार ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 27 मार्च को सुबह साढे ग्यारह बजे गांव के ही नरायणपाल, श्यामपाल, होरीलाल व रोबिन पाल उसके खेत पर आ गए। आरोपियों ने खेत में खडी गेहूं की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया। जिसपर आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...