उन्नाव, जनवरी 2 -- गंजमुरादाबाद। सरसों की फसल जोतकर बर्बाद कर देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित किसानों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के डडिया सुनौरा गांव के रहने वाले किसान गोविंद राम पुत्र मोहनलाल व राम दुलारी पत्नी रामनारायण ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 28 दिसंबर रात गांव निवासी विपक्षी अनेक लोगों के साथ एक राय होकर हाथों में लाठी लेकर ट्रैक्टर ट्राली से उसके खेत में खड़ी सरसों की फसल को जुताई कर बर्बाद कर दिया। पीड़ित ने तर्क दिया है कि उसके विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिससे विपक्षियों ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। पीड़ित ने विपक्षियों को नामित करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.