देवरिया, अप्रैल 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिन किसानों की आग से फसल जल गयी है मंडी समिति उन्हे आर्थिक सहायता देगा। प्रभावित किसानों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना होगा। हालांकि अभी तक करीब 30 किसानों ने ही फसल जलने की शिकायत की है। प्रभावित किसानों को 30 रुपए प्रति एयर की दर से आर्थिक सहायता उनके खाते में भेजी जायेगी। जिले में कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों की संख्या 4.42 लाख है। इतने किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया चल रही है। रबी अभियान में जिले के किसानों ने करीब पौने दो लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई किया था। अप्रैल के पहले सप्ताह से गेहूं की कटाई शुरू हो गयी है। लेकिन पहली अप्रैल से ही तेज हवा के चलते अग्निकांड की घटनायें होने लगी। आये दिन किसी ने किसी वजह से आग लगने के चलते गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ रही है। जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.