हरदोई, अप्रैल 17 -- शाहाबाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम पारा के रहने वाले किसानों के लिए उस समय बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई जब बिजली विभाग की लापवाही की वजह से लगी आग से लगभग 25 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में गांव के पप्पू सिंह उर्फ बलविंदर सिंह की 15 एकड़, कुलदीप सिंह की चार एकड़, सुखबिंदर सिंह की चार एकड़ और धनराज की सात बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने किसानों से मुलाकात कर सहायता के रूप में प्रभावित किसानों को एक लाख का चेक प्रदान किया। पूर्व विधायक आसिफ खां ने कहा किसानों की यह क्षति अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति संभल सके। पीड़ित किसानों ने इस सहायता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.