फतेहपुर, अप्रैल 3 -- बिंदकी। गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तटीय इलाकों में बोई गई हरी सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई, जिससे सैकड़ों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रभावित किसानों ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की। तहसील परिसर बिंदकी में शुक्रवार दोपहर में किसानों का प्रतिनिधिमंडल नायब तहसीलदार रचना यादव से मिला और अपनी समस्या उनके सामने रखी। ज्ञापन में बताया गया कि गंगा कटरी क्षेत्र में उगाई गई टिंडा, तरबूज, लौकी, कद्दू, ककड़ी और खीरे की फसल पानी भरने से पूरी तरह नष्ट हो गई है। इससे किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। रामेश्वर दयाल गुप्ता ने बताया कि मलवां ब्लाक के लहंगी ग्राम पंचायत के देवमई, किशुनपुर, लौकहन खेड़ा, भ...