सीतामढ़ी, मार्च 22 -- बाजपट्टी। बेमौसम हुई रिमझिम बारिश गेहूं सहित दलहन की फसल को भारी क्षति पहुंची है। जिस कारण किसानों में निराशा का माहौल कायम हो गया है।तेज हवा के कारण जहां हजारों एकड़ में फैले गेहूं की फसल गिर गई है। वहीं दलहन की पकी फसल के भीग जाने से भी हानि पहुंची है।हालांकि बारिश से आम और लीची की फसल को लाभ होने की बात बताई जा रही है।उधर बनगांव गोट तथा मधुबन बाजार में मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...