फसल चौपट करने का विरोध करने पर पीटा
पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के गांव रामनगर के रहने वाले श्याम बहादुर चार मार्च को अपनी गेहूं की फसल देखने गए थे। इस दौरान सिंकदर पुत्र नंदलाल और अजय पुत्र बृजलाल निवासी अशोक नगर उनकी फसल को खराब कर रहे थे। मना करने पर सिंकदर और अजय गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कुछ देर बाद अजय के पिता श्याम बहादुर के घर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने सिंकदर और अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.