भभुआ, अप्रैल 25 -- फेर-बदलकर खेती करने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को मजबूती मिलती है कैमूर जिले के किसान 15 हजार हेक्टेयर में इस प्रणाली से कर रहे हैं खेती (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर के किसान फसल चक्र प्रणाली से खेती कर ज्यादा धन कमा रहे हैं। जिले में जहां तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं बारिश भी कम हो रही है। इससे फसल चक्र प्रणाली के प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है। कृषि विभाग की माने तो किसान एक सीजन में ज्यादा खाद उपयोग वाली फसल उगाने के बाद अगले सीजन में कम खाद की जरूरतवाली फसल की खेती कर रहे हैं। यहां के अधिकतर किसान धान व गेहूं की खेती करते हैं। लेकिन, सब्जी, तेलहन व दलहन की भी खेती अच्छी होती है। मिट्टी उर्वरा शक्ति व उपज बढ़ाने के लिए जहां कुछ किसान हरी खाद की खेती कर रहे हैं, वहीं करीब 3500 किसान 15 हज...