मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- औराई/गायघाट/हथौड़ी, हिटी। जिले के पूर्वी इलाके औराई व गायघाट प्रखंड और हथौड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हुई। इससे इन इलाकों के किसानों के साथ कारोबारियों को भी क्षति हुई। गेहूं के साथ तिलहन-दलहन व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है।औराई के राजखंड, राम खेतारी, बैगना, बसुवा, रामपुर बभनगामा, नयागांव, उसरी वेसी, मल्ली वेसी, रामनगर, खेतलपुर समेत कई गांव में दो घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण सैकड़ों हेक्टेयर में लगी गेहूं की तैयार फसल जमींदोज हो गई है। बारिश की वजह से खेतों में पानी भी लग गया है। रामखेतारी के किसान अशोक ठाकुर, रामनारायण पांडे, मुकेश पांडेय, बेचन भंडारी, राजेंद्र मंडल, रामसकल साह समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार हो गई थी। अचानक हुई तेज बारिश से फसल गिर गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.