हापुड़, जनवरी 12 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मतनौरा में फसल को खराब करने की दवा का स्प्रे करने से मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी। इतना ही नहीं तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मतनौरा निवासी विपिन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 10 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे उसका भाई संजय अपने खेत पर घूमने के लिए गया था। वहां पर सोनू व अमन अपने कंधों पर टनकी (स्प्रे मशीन) से गेहूं तथा सरसो व जई की फसलों पर नष्ट करने वाली दवाई की स्प्रे कर रहे थे। जबकि प्रिंस पानी लाकर दे रहा था। जयवीर मौके पर मौजूद थे। पीड़ित के भाई संजय के मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित के भाई के साथ गाली गलौज कर दी। जयवीर ने तमंचे निक...