फसल क्षति से किसानों को झेलनी पड़ी दोहरी मार
मधेपुरा, मार्च 23 -- आलमनगर। आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में आयी आंधी व बारिश से बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंची है। फसल क्षति पर राजद नेता ई. नवीन कुमार निषाद ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 90 प्रतिशत गेहूं, मक्का सहित विभिन्न फसलों को क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि मक्का और गेहूं की फसल क्षति को लेकर जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर फसल क्षति मुआवजा देने की मांग की जाएगी। इं. नबीन ने फसल क्षति पर भरपाई के लिए जिला प्रशासन और सरकार से जांच के बाद कम से कम 80 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का आग्रह किया है। ईटहरी पंचायत के मुखिया राजेश कुमार रौशन, किसान निरंजन मंडल, प्रकाश मंडल, जनार्दन मंडल, लोधो मंडल, विद्यानंद मंडल आदि ने किसानों को भी उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। बीएओ श्वेता निधि ने बताया कि जिला कृषि पदाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.