भागलपुर, अक्टूबर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बाढ़ से फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजे की मांग को लेकर करीब 89800 से अधिक किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बड़ी संख्या में आवेदन मिलने के बाद कृषि विभाग ने अब इनकी स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती आवेदनों की जांच और वास्तविक क्षति का सत्यापन करना है। बाढ़ के दौरान खेतों में पानी भरने से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद जिलेभर से बड़ी संख्या में आवेदन विभाग के पोर्टल पर पहुंचे। अब विभागीय स्तर पर आवेदनों की प्रारंभिक जांच की जा रही है। इसमें आवेदन में दर्ज किसान का विवरण, भूमि संबंधी जानकारी और फसल क्षति से जुड़े दावों की पड़ताल की जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद के अनुसार स्क्रूटनी क...