कुशीनगर, अक्टूबर 2 -- कुशीनगर। जिले में लगातार हुई बारिश और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए उप निदेशक कृषि अतिंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों से फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धान, मक्का समेत बीमित फसलों को नुकसान होने पर किसान तत्काल इसकी सूचना फसल बीमा कंपनी को दें। उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत स्थानीय आपदाओं में फसल की मध्यावस्था में हुई क्षति, खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, जलभराव (धान को छोड़कर), बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान को जोखिम के रूप में कवर किया जाता है। इसके अलावा फसल कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को 14 दिन तक ओलावृष्टि, चक्रवात और बेमौसम चक्रवाती बारिश से होने वाली क्षति भी योज...