भभुआ, फरवरी 23 -- बोले बीएओ, ऐसी सूचना मिलने पर नोटिस चस्पा किया गया सावधान कहा, अगर कोई व्यक्ति पैसा मांगता है तो कृषि विभाग में शिकायत करें (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। फसल क्षति की सरकारी सहायता (मुआवजा/बीमा) की राशि खाता में आने पर कुछ दलाल किस्म के लोग किसानों से दलाली की मांग कर रहे हैं। इसकी चर्चा किसानों के बीच तेज हो गई है। ऐसी सूचना कृषि विभाग को भी मिली है, जिसके बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने नोट जारी कर चांद प्रखंड के किसानों को सावधान किया है। किसान राधेश्याम सिंह कहते हैं कि क्षति की रिपोर्ट कृषि विभाग की ओर से की गई है और किसानों के खाता में पैसा डीबीटी के माध्यम से आया है। ऐसे में यदि कोई दलाल पैसे मांगता है, तो इसकी शिकायत तुरंत कृषि विभाग या पुलिस से करना जरूरी है, ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सके। इस संबंध में प्रखंड क...