उरई, अप्रैल 5 -- उरई। जनपद में अचानक बदले मौसम के चलते हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के आकलन के लिए प्रशासन ने तेजी से जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसी क्रम में सीडीओ केके सिंह के साथ डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह कुशवाह सहित संबंधित अधिकारियों की टीम ने माधौगढ़ तहसील के मिझोना, कुदारी, गोहन सहित विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर फसल क्षति का जायजा लिया। खेतों में पहुंचकर अधिकारियों ने किसानों से संवाद किया और वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण गेहूं एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस पर सीडीओ ने संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.