फसल क्षति का मिले मुआवजा
सहरसा, मार्च 23 -- सहरसा। सासंद दिनेश चंद्र यादव ने सहरसा एवं मधेपुरा जिला में तूफान एवं वर्षा से हुई फसल क्षति मुआवजा के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की है। सासंद ने बताया कि सहरसा एवं मधेपुरा जिला में 20 मार्च की शाम में आये भयंकर तुफान एवं बारिस से किसानों के गेहूं एवं मक्का फसल को भारी तबाही मचाई है। इससे फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया है। खेत में लगे मकई एवं गेहूं टूटकर जमीन पर गिर गया है।किसानों के सामने भयंकर समस्या उत्पन्न हो गई है। फसल के बर्बादी से किसानों को भविष्य में आर्थिक तंगी के साथ-साथ खाने की समस्या भी उत्पन्न हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.