देवघर, नवम्बर 21 -- सारठ,प्रतिनिधि। गुरुवार को अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने प्रखंड सभागार में बीईओ, एटीएम, राजस्व कर्मचारी एवं कृषक मित्रों के साथ बैठक किया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने बैठक में मौजूद राजस्व कर्मचारियों एवं किसान मित्रों को उनके कार्यक्षेत्र का आवेदनों की छटनी कर उनका स्थलीय जांच करते हुए त्रुटिपूर्ण फॉर्म को सुधार करते हुए अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि बीते दिनों मोंथा चक्रवात एवं अन्य बीमारियों के कारण किसानों के फसलों का काफी नुकसान हुआ है। जिसको लेकर सरकार द्वारा किसानों को आपदा राहत कोष से मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन लिया गया है। प्राप्त आवेदनों में काफी त्रुटियां एवं पूर्ण रूप से भरा हुआ नहीं पाया गया। जिसके कारण संबंधित राजस्व कर्मचारी की देख रेख ने कृषक मित्रों के माध्यम ...