मुंगेर, मार्च 27 -- मुंगेर, नि प्र। मय पंचायत की मुखिया सोनी देवी ने राज्य के गन्ना मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री को आवेदन देकर दियारा में ओलावृष्टि से व्यापक पैमाने पर परवल सहित विभिन्न फसलों की हुई क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा दिए जाने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से परवल सहित विभिन्न फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। किसान कर्ज लेकर परवल की खेती की थी। लेकिन फसल बर्बाद होने के बाद से चिंतित हैं। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...