संभल, मार्च 11 -- विकासखंड असमोली के गांव ऐंचौड़ा कम्बोह स्थित श्रीकल्कि धाम दो दिवसीय फसल क्रांति किसान मेले के दूसरे दिन मंगलवार को भी किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में कृषि से जुड़ी कुल 72 स्टॉल लगाए गए। जहां किसानों को आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले में बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों की मिट्टी जांच की कराने मेले में पहुंचे। वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उचित फसल और उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों ने मेले में बीज, कीटनाशक दवाइयों और कृषि उपकरणों की भी खरीदारी की। मेले में दो ट्रैक्टर, आठ रोटावेटर और सैकड़ों वेजिटेबल मशीनों की बिक्री हुई। किसानों को ट्रैक्टरों पर करीब 25 हजार रुपये तक की छूट भी दी गई। जिससे किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला। मे...