गिरडीह, फरवरी 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन पल्सेस के क्रॉपिंग सीक्वेंस योजना के अंतर्गत प्रत्यक्षण किए गए चना बीज का फसल निरीक्षण हेतु प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डुमरी मुकेश कुमार, किसान मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो व किसान मित्र घनश्याम सिंह ने संयुक्त रूप से डुमरी प्रखंड के रोशनाटुंडा पंचायत के खुटा ग्राम का निरीक्षण किया। साथ ही वहां के किसानों से मुलाकात की एवं खेतों का भ्रमण किया तथा फसल को रोग मुक्त बनाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान निरीक्षण कार्यक्रम में हरलाल सिंह, शनिचर सिंह, घनश्याम सिंह, दीप नारायण सिंह, मंजू देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी, बुधनी देवी, मुरली सिंह, तारा देवी, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.