भभुआ, फरवरी 12 -- भगवानपुर। प्रखंड की मकरीखोह और मोकरम पंचायत के कई गांवों के बधार में किसानों द्वारा सब्जी और अन्य फसलों की खेती की गई हैं। लेकिन, जंगली जानवर उनकी फसल को खाकर व पैरों से रौंदकर नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। ऐसे में किसानों को पूरी रात जागकर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि हिरण, नीलगाय, सांभर उनके खेत में ज्यादा आ रहे हैं। गलियों में अतिक्रमण से परिचालन प्रभावित भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर गांव की अधिकतर गलियों में अतिक्रमण किए जाने से वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में छत का छज्जा, सीढ़ी और चबूतरे बना दिए गए हैं, जिससे गलियों की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसी गलियों में पहले चारपहिया वाहन आसानी से आते-जाते थे। लेकि...