हापुड़, नवम्बर 21 -- गांव हसुपुर निवासी अजब सिंह ने बताया कि उसका पड़ोसी उसके परिवार से रंजिश रखता है। पीड़ित ने बताया कि कई बार आरोपी उसके साथ गाली गलौज कर चुका है। पीड़ित ने बताया कि अब आरोपी ने उसके खेत से निकालकर फसल को नष्ट करने का प्रयास किया है। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...