सहारनपुर, अप्रैल 8 -- भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति ने खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री को सम्बोद्धित ज्ञापन में किसानों की फसल को मंडी में खुले आम बोली बोलकर न बेचे जाने की शिकायत करते हुए खुली बोली बुलवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि गंगोह सहित उत्तर प्रदेश की अधिकतर मंडियों में किसान की फसल को खुले में बोली करके न बेचे जाने से किसान का उत्पीडन होता है। साथ ही अनाज मंडी में मानकों के विपरीत करदे के नाम पर कटौती करने और अनाज में माउसचर अधिक बताकर किसान को परेशान किया जाता है। किसानों का अधिकतर फसलें सरकारी क्रय केंद्रों पर ही जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष चौधरी संजय खटाना, यशपाल, हारून, विजयपाल, ब्रिजेश, धर्मवीर, इमरान, कुलवीर, प्रताप कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.