मथुरा, अप्रैल 18 -- मौसम की मार से किसानों की फसलों को हुए नुकसान से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने के लिए कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अलीगढ़ कोऑर्डिनेटर चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि देश का अन्नदाता किसान प्राकृतिक आपदाओं, महंगाई और सरकारी उपेक्षा का शिकार हो रहा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। बरसात का सबसे अधिक असर गोवर्धन, छाता, बल्देव व मांट विधानसभा क्षेत्र के किसानों की फसलों पर हुआ है। सरकार किसानों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है, जबकि किसान आर्थिक संकट के साथ मानसिक पीड़ा झेल रहा है। भाजपा सरकार जाति और धर्म के आधार पर फसलों का सर्वे करा र...