एटा, मई 25 -- एटा, फसल की रखवाली को गए किसान पर सांड ने हमला कर दिया। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना अवागढ़ के गांव राजगढ़ निवासी धर्मेन्द्र (40) रविवार को खेत पर मक्का की फसल की रखवाली को गए थे। बताया जा रहा है कि वही पर सांड ने किसान पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। एकत्रित लोगों ने सांड को भगाया। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृतक के साले राहुल ने बताया कि सांड के हमले में जीजा धर्मेन्द्र की मौत हुई है। पुलिस को सूचना दे दी है।किशोरी ने जहर खाकर की आत्महत्या, को...