आगरा, अप्रैल 4 -- मौसम के बिगड़ते मिजाज से किसान की कमर टूट गई है। वह रोने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार रात बारिश व ओलावृष्टि के बाद सुबह किसान अपने खेतों में पर पहुंचे। गेहूं में जबरदस्त नुकसान देखकर नगरिया के किसान बच्चू सिंह गश खाकर खेत में गिर गए। सिर पकड़कर बैठ गए। बोले कि पकी पकाई फसल हाथ से चली गई। अब परिवार कैसे पलेगा। मौके पर मौजूद किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बच्चू सिंह को उठाकर गले से लगाया और सांत्वना दी। चाहर ने शासन- प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षति आंकलन कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। और जिन किसानों की फसल का बीमा है उनको बीमा दिलाया जाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...