कुशीनगर, अप्रैल 10 -- कुशीनगर। उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने बताया है कि वर्तमान समय में गेहूं एवं सरसों की फसल पककर तैयार है। इन दिनों मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां पकी हुई फसलों के लिए अनुकूल नहीं हैं, जिससे फसल क्षति की आशंका बनी हुई है। ऐसे में यदि प्राकृतिक आपदा या खराब मौसम के कारण फसल की क्षति होती है तो 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराएं। यह नंबर भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) द्वारा संचालित है। इसके अतिरिक्त किसान संबंधित बीमा कंपनी प्रतिनिधि अथवा कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) कुशीनगर प्रिंस कुमार मिश्रा (जिला समन्वयक फसल बीमा) 9549634331, आकाश कुमार गोंड (पडरौना तहसील)8423611651, मनीष कुमार सिंह (खड्डा तहसील) 9721108986, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.