सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र बबुराही पर मंगलवार को जैव उर्वरक आधारित किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, जैव उर्वरकों तथा आधुनिक उत्पादों की जानकारी प्रदान करना था। इफको क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने किसानों को एनपीके कंसोर्टिया, नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका, जल विलेय उर्वरकों आदि के संस्तुत मात्रा में प्रयोग से मृदा प्रबंधन के साथ-साथ अधिक उत्पादन के बारे में विशेष जानकारी दी गई। अभिजीत मौर्य ने बताया कि किस प्रकार इन उर्वरकों का उपयोग करने से फसल की उत्पादकता बढ़ती है, मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता...