बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। कमासिन थाने के जामू गांव निवासी विद्या पत्नी चुन्नीलाल ने शनिवार को एसपी से मिलकर दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि गुरुवार को शाम वह अपनी बेटी मेनका व बहन की लड़की निशा के साथ अपने खेत में गेहूं की काट रही थी। तभी परिवार के पांच-छह लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे व दोनों बेटियों को लाठ-डंडों से पीटा। मारपीट में तनों को गंभीर चोटें आईं। इसका वीडियो भी उनके पास है। दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसपी ने कमासिन थानाध्यक्ष को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...