बलिया, मार्च 24 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बांसडीह तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान मनियर ब्लॉक के सुल्तानपुर निवासी नरेन्द्र द्वारा शिकायत की गई की ताहिरपुर गांव के कुछ लोगों ने उसकी सरसो की फसल जबरकर काटकर उठा ले गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बांसडीह एसडीएम को मौके पर जांच के निर्देश दिया तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।समाधान दिवस पर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकांश शिकायतें पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, अवैध भूमि कब्जा, वरासत से जुड़ी थी। सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। डीएम ने मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए कहा...