भागलपुर, अप्रैल 3 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव में गुरुवार को नदी पार कर फसल काटने जा रहे एक किसान भुवालपुर निवासी मनोज कुमार (41) की डूबने से मौत हो गई। मामले पर मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज कुमार गुरुवार की सुबह गेहूं काटने के लिए नदी पार कर रहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने के लिए घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद पता चला कि वह पानी में डूब गए हैं। दोपहर बाद ग्रामीण गोताखोरों के द्वारा उन्हें नदी में खोजना शुरू किया गया। शाम चार बजे के करीब उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया।नरेंद्र ने बताया कि अमूमन इस समय नदी में पानी नहीं रहता था। लेकिन चेक डैम बनने के कारण पानी बाहर निकल नहीं पाया, जिससे नदी में अभी भी पानी भरा हुआ है। कोई पुल भी नहीं है। मजबूरन ग्राम...