औरैया, अप्रैल 13 -- बेला। थाना क्षेत्र के गांव टिकनापुर में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अशोक तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेत के साझेदारों से फसल काटने को कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि महेश पाल और अरविंद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में पीड़ित को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...