फसल कटाई के विवाद में धारदार हथियार से किया हमला
बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। पैलानी थाने के बसधरी गांव में हार्वेस्टर से फसल कटाई को लेकर गांव के युवक ने किसान पर धारदार से हमला कर दिया। लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बसधरी गांव निवासी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि उसका 55 वर्षीय भाई छंगा सिंह सोमवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। तभी गांव का अनिल सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह एक साथी के साथ पहुंचा और विवाद करने लगा। हार्वेस्टर से फसल कटाई को लेकर गाली-गलौज किया। इसी बात पर धारदार हथियार से छंगा पर दोनों लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर से घायल करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने अनिल व उसके साथी के खिलाफ हमला व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.