महोबा, अप्रैल 2 -- महोबा, संवाददाता। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। बार-बार मौसम बदलनें से रबी की फसलों की कटाई में लगे किसान परेशान हो रहे है। तेज आंधी से खेतों में कटी फसल खराब हो रही है। किसान थ्रेसर न मिलने और कटाई के लिए श्रमिक न मिलने से परेशान हो रहे है। पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बादल छाने और तेज आंधी ने किसानों के माथे में िचंता की लकीरों को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने तीन िदन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है जिससे किसान परेशान हो रहे है। मौसम खराब होने पर किसान फसलों को जल्द से जल्द तैयार कराने के लिए श्रमिकों से संपर्क साध रहे है। कटाई से श्रमिक न मिलने से किसान परेशान हो रहे है और हार्वेस्टर से मंहगे दाम में कटाई कराने को मजबूर हो रहे है। मौके का लाभ उठाकर हार्वेस्टर संचालकों ने दाम बढ़ा दिए है...