उन्नाव, मार्च 26 -- सफीपुर। शेरपुर खुर्द गांव में गुरुवार को मामूली कहासुनी ने ऐसा उपद्रव मचाया कि शांतिपूर्ण फसल कटाई का मैदान देखते ही देखते रणभूमि में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच वर्चस्व और फसल को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत छह लोग लहूलुहान हो गए। दबंगई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी खेत मालिक ऋषभ सिंह के बटाईदार अनिल कुमार पासी, राम आसरे, हरिश्चंद्र लोध और राधा पासी खेत में फसल काट रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष से रईस बेग अपने पुत्रों फैसल, शूफियान, रहमान और फैजान के साथ लाव-लश्कर लेकर मौके पर पहुंच गया...