बांका, दिसम्बर 10 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को फसल कटनी प्रयोग एवंलघु सिंचाई आकलन को लेकर लगातार दो दिनों तक कृषि कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अंतिमा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की टीम ने फ़सल कटनी प्रयोग, भूमि उपयोग विवरणी तैयार करने की प्रक्रिया, फसल उत्पादन अनुमान, लघु सिंचाई योजनाओं के आंकलन और इनके सही तरीके से संधारण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने आधुनिक तकनीक और डिजिटल साधनों का उपयोग कर आंकड़ों को संग्रहित और विश्लेषित करने के व्यावहारिक तरीकों पर भी फोकस किया। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी किसान सलाहकार, सभी राजस्व कर्मचारी, कृषि समन्वयक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.