अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन-न्यूट्री सीरियल घटक योजना के तहत दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव, मेला नुमाइश के कृषि कक्ष में किया गया था। गुरुवार को महोत्सव का समापन हुआ। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को संबोधित किया। शिव कुमार शर्मा सेवा निवृत्त ने ने फसलों से अच्छा उत्पादन करने के लिए किसानों को नवीन तकनीकी के बारे में बताया। राधेश्यम ने सरसों के खेती, भूमि के समतलीकरण एवं जुताई के महत्व पर चर्चा की। सौरभ बधौतिया ने पीएम किसान योजना, फार्मर रजिस्ट्री के बारे में बताया। विनोद ने योगिक खेती के बारे में बताया। महेंद्र सिंह ने जल प्रबंधन, संतुलित खाद, जैविक खाद, श्री अन्न के बारे में बताया। सेवा निवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. केडी दीक्षित ने श्री अन्न एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। डॉ. नेत...