फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- शमसाबाद, संवाददाता। अन्ना मवेशी ग्रामीणों की फसलें उजाड़ रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को रात भर जागने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। परेशान होकर ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों को एक विद्यालय में बंद कर दिया। प्रधान को जानकारी दी अन्ना मवेशियों को गोशाला भिजवाने की व्यवस्था करायी गयी। खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि करीब आठ अन्ना मवेशियों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था। जिन्हें वाहन की व्यवस्था कर रंपुरा गोशाला भिजवा दिया गया है। नगला सेठ में ग्रामीण अन्ना मवेशियों को लेकर परेशान हो रहे हैं। अन्ना मवेशी तैयार होती फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने घेराबंदी करके अन्ना मवेशियों को एक निजी विद्यालय में बंद कर दिया। इसकी जानकारी प्रधान को दी। प्रधान प्रतिनिधि हरभजन ने खंड विकास अधिकारी को जानका...